इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा विवादों में उलझ गए है। उनका सि्ंटग ऑपरेशन का वीडियों सामने आने के बाद अब उन पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में चयन से जुड़े मामलों पर बयान देकर खुद को ही उलझा लिया है।

इस बयान के सामने आने के बाद अब बीसीसीआई उन पर क्या कार्रवाई करता है ये तो बाद की बात है लेकिन उन्होंने जो बात कही है वो बड़ी चौंकाने वाली है। चेतन शर्मा को स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। ऐसे में ये बयान अब उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बीसीसीआई ने हाल में चेतन शर्मा को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले उन्हें टी20 विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *