इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर और टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा के साथ दूसरी बार शादी करली है। इससे पहले इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और इन दोनो के बच्चा भी था। इन दोनों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना था।

14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन पांड्या और नताशा ने क्रिश्चियन रिति रिवाज के साथ शादी की है। शादी में कुछ खास मेहमनों को ही इनवाइट किया गया था। इनमें पांड्या के परिवार के लोग और नताशा के परिवार के लोग शामिल थे साथ ही दोनों के कुछ दोस्त भी शादी में मौजूद रहे।

हार्दिक पंड्या ने तीन साल पहले 31 मई 2020 को नताशा स्टेनकोविक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। अब 14 फरवरी 2023 को एक बार फिर से शादी की है। उदयपुर में इस बार यह शादी पूरे रिति रिवाज के साथ हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। खबरे तो यह भी है की दोनों की आज हिंदू रिति रिवाज से भी शादी होगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *