इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्डकप खेल रही है। आज टीम का मुकाबला मेजबान टीम वेस्टइंडीज के साथ होगा। इससे पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान से जीत के बाद भारतीय महिला टीम के हौंसले अभी बुलंद है।

दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मैच केप टाउन में खेला जाएगा। वहीं टीम के लिए एक खुशी की बात ये भी है की उसकी प्रमुख महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना मैच खेलने के लिए टीम में शामिल हो सकती है।

भारतीय कोच ट्रॉय कूली ने भी कहा है कि स्मृति मंधाना संभवत वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हिस्सा ले सकती है। आपकों बता दें की स्मृति मंधाना ऊंगली में चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेल सकी थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *