इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर और टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा के साथ तीसरी बार शादी करली है। इससे पहले इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और उसके बाद उन्होंने उदयपुर में ही दो दिन में दो बार शादी कर ली है। इन शादियों में उनका बच्चा भी मौजूद रहा।

हार्दिक पांड्या ने 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी नताशा के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ शादी की। शादी में कुछ खास मेहमानों को ही इनवाइट किया गया था। इनमें पांड्या के परिवार के लोग और नताशा के परिवार के लोग शामिल थे साथ ही दोनों के कुछ दोस्त भी शादी में मौजूद रहे।

इसके बाद उन्होंने 15 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की। इस शादी में दोनों ने सात फेरे लिए, हार्दिक पांड्या विंटेज कार से बारात लेकर पहुंचे और दोनों की शादी हुई। हार्दिक पंड्या ने तीन साल पहले 31 मई 2020 को नताशा स्टेनकोविक के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *