इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी से दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का ये दूसरा मैच होगा। इससे पहले नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में चार टेस्ट मैच खेले जाने में है जिसमें भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

वहीं कल खेल जाना वाला मैच भारत के स्टार खिनाड़ी और बेटसमैन चेतेश्वर पुजारा के लिए भी खास होगा। आपकों बता दें की इस मैदान पर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे। वे 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। पुजारा ने अब तक 99 मैच में 19 शतक और 34 अर्धशतक लगाए है और 7021 रन बनाए है।

इससे पहले पुजारा ने कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उनसे आशीवार्द प्राप्त किया। पुजारा के साथ उनकी पत्नी भी साथ में रही है। पुजारा ने मुलाकात के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *