इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का दूसरा मैच भी भारत ने जीत लिया है। ये मैच दिल्ली में खेला गया था। जहां भारत ने दूसरे टेस्ट में जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में दो मैचों में हारने के बाद अब अगले दोनों मैचों को जीतना चाहेगा।

भारत की पहली पारी में हालात देखकर तो यह अंदाजा लगाया जा रहा था की टीम ये मैच मुश्किल ही जीत पाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 113 रन पर ही आलाआउट करने के बाद भारतीय टीम ने कमाल दिखाया और मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया।

इधर अब दोनों टीमां को इंदौर में तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। अगर इस टेस्ट मैच में भारत जीत जाता है तो बॉर्डर गावस्कर ट्राफी भारत के नाम हो जाएगी और भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर जाएगा। जिसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *