इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजदा समय में बॉर्डर गावस्कर ट्राफी खेली जा रही है। जिसमें भारत ने दो टेस्ट मैच जीत लिए है और दो और खेले जाने है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है।

इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले मैच के लिए हार्दिक पांड्या को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या को सीरीज में उपकप्तान बनाया है। जबकि सीरीज के पहले मैच में कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

ऐसे में पहले वनडे मैच में रोहित की जगह हार्दिक पंड्या ही टीम की कप्तानी संभालेंगे। सीरीज के बाकी दो मैचों में रोहित ही टीम की कमान संभालेंगे। जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा ने पारिवारिक कारणों से सीरीज के पहले वनडे मैच से आराम लिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *