वाराणसी 23 फरवरी :- प्रगति पथ फाउंडेशन द्वारा आज वाराणसी के फरीदकोट क्षेत्र स्थित एक होटल के सभागार में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय के अनुसंधान एवं विकास विभाग के सहयोग से शिल्प कारों के विकास के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सहायक निदेशक हस्तशिल्प अब्दुल्ला जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक अनुज कुमार सिंह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम अभय श्रीवास्तव उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के दिलीप सोनकर तथा यू पी आई सी ए के पूर्व अध्यक्ष नवीन कपूर के द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । कार्यशाला के तकनीकी स्टेशन में जागरण पहल के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर सुनील पांडे ने विकास आयुक्त हस्तशिल्प की योजनाओं जीआई अधिनियम मुद्रा और शिल्प यूको बैंक द्वारा दी जाने चुनाव पर दिल्ली से आए मिलेनियम अलायंस सामाजिक उद्यमिता के पूर्व कंसलटेंट अनिल कुमार ने जेम पोर्टल व ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी अतिथियों का स्वागत संस्था की महासचिव नीलम पटेल ने करते हुए कहा कि प्रगति पथ फाउंडेशन नारीवादी विचारधारा की स्वयंसेवी संस्था है जो महिलाओं के सम्मान की पैरवी करती है और महिलाओं के सम्मान के लिए उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कार्य करती है ।।
