इंदौर : सीनियर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को लगता है कि गेंद बदलने से रविचंद्रन अश्विन को निराशा हाथ लगी क्योंकि यह ‘सॉफ्ट (नरम) साबित हुई और आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को इससे रन जुटाने में आसानी हुई। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 76 रन का लक्ष्य दिया था और जब तीसरे दिन सुबह अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को दूसरी गेंद पर आउट कर दिया था तब थोड़ी उम्मीद जगी थी।

कार्तिक ने ‘क्रिकबज से कहा, ”अश्विन ऐसा गेंदबाज है जिसे लय से मदद मिलती है, जब वह विकेट हासिल करता है तो वह आमतौर पर अपने स्पैल में दो-तीन जोड़ लेता है। पहला विकेट लेने के बाद अश्विन ने काफी गेंद फेंकी जिसने हेड को परेशान किया। बल्कि भारत ने पहले 10 ओवर के दौरान नियंत्रण् बनाया हुआ था।

कार्तिक ने कहा, ”अश्विन ने पहले 10 ओवर में काफी अच्छी गेंदबाजी की, अच्छी लेंथ रखी लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद बदली, उसने काफी अंतर ला दिया। शायद वे गेंद से खुश नहीं थे, शायद उसकी बुनाई निकल रही थी। उन्होंने कहा, ”गेंद बदलने ने काफी अंतर पैदा किया। यह शायद इतनी सख्त नहीं थी जितनी की उन्होंने उम्मीद की थी। इसके बाद से चीजें पूरी तरह से आस्ट्रेलिया के पक्ष में चली गयीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *