इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इधर इंदौर के मैच के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बाबा महाकाल के दरबार में नजर आए।

आपकों बता दें की पिछले दो महीने से विराट को जब भी छुट्टी मिलती है वो पत्नी के साथ किसी ना किसी धार्मिक यात्रा पर पहुंच जाते है। इस बार वो उज्जैन में है। इसका एक कारण यह है की इंदौर और उज्जैन में कुछ ही किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में दोनों शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती में भगवान के दर्शन किए और पूजा की।

दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल भी कहा। जानकारी के अनुसार विराट-अनुष्का एक घंटे से भी ज्यादा समय तक नंदी हॉल में बैठे रहे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा की। विराट ने मस्तक पर चंदन का त्रिपुण लगाकर धोती सोल पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *