इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इसकों लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। साथ ही साथ फटाफट क्रिकेट के दीवानों के लिए भी नया रोमांच आने वाला है। 16वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा।

आपकों बता दें की अब टूर्नामेंट के शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में ज्यादातर टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स टीम से जुड़े ज्यादातर खिलाड़ी भी चेन्नई पहुंच गए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई पहुंच चुके है।

धोनी पर फूलों की बारिश की गई और चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल तक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर कोई आईपीएल मैच नहीं खेल पाई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *