लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि सेना प्रमुख असीम मुनीर उनके साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रहे हैं। खान ने यहां संवाददाताओं से कहा ” सत्ता को यह समझ में नहीं आता कि राजनीति क्या है। उनकी सत्ता से कोई लड़ाई नहीं है और वह देश की भलाई के लिए सत्ता से बात करने को तैयार हैं लेकिन अगर कोई सोचता है कि मैं उनके सामने घुटने टेक दूंगा, ऐसा नहीं हो सकता।

अगर कोई बात करने में दिलचस्पी नहीं रखता है तो मैं इसमें मदद नहीं कर सकता। उन्होंने स्वयं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों पर कहा ” मेरी पत्नी और मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले साबित नहीं हो सकते हैं। अगर सेना प्रमुख को उनकी ईमानदारी पर इतना संदेह है, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से इसकी जांच करनी चाहिए और वह पायेंगे कि मैं वास्तव में किसी भी भ्रष्टाचार के लिए निर्दोष हूं।

पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश की सेना का मजबूत होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनरल (सेवानिवृत्त) कèमर जावेद बाजवा पर उनकी पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया, और कहा कि पूर्व सेना प्रमुख का कोर्ट-मार्शल होना चाहिए। आगामी आम चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा , ” हम पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) अंपायरों के बावजूद चुनाव जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रवासी पाकिस्तानी उनकी पार्टी के साथ खड़े हैं और उसका समर्थन करते रहेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *