इंटरनेट डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फटाफट क्रिकेट के फैंस के लिए ये किसी खुशी से कम नहीं है। इस बीच आईपीएल में कई रिकॉर्ड इस बार बनेंगे और टूटेंगे भी। लेकिन आज हम ऐसे रिकॉर्ड की बात कर रहे है जो आज तक नहीं टूटा है।

जी हां सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह अभी तक आईपीएल के 234 मैचों की 206 पारियों में 4978 रन बना चुके हैं।

ऐसे में वो इस आईपीएल के आगामी संस्करण में 22 रन और बनाते ही आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। जबकि वह बतौर बल्लेबाज ये उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *