इंटरेनट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में आईपीएल 2023 का खिताब जीता है जिसके बाद टीम खुशिया मनाने में लगी है। वहीं अब टीम के लिए ये खुशी दोगुनी होने जा रही है और उसका कारण यह है की टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऋतुराज गायकवाड तीन जून को उत्कर्षा पवार से शादी करेंगे। खबरों के अनुसार उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं साथ ही वह एक आलराउंडर है। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था।

खबरों के अनुसार उत्कर्षा फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके साथ एक लड़की नजर आ रही थी, यही उत्कर्षा हैं।

pc-crictoday.com, navbharat, dna india

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *