इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो देशों की यात्रा के लिए रवाना हो चुके है। उनकी ये यात्रा अमेरिका और मिस्त्र की होगी। दोनों देशों की यात्रा में वो वहां राष्ट्रपतियों के साथ मुलाकात करेंगे और व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे। साथ ही पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बातचीत करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे, साथ ही भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमेरिका के दौरे में अहम एजेंडा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग रहेगा।

वहीं मोदी की यात्रा से पूर्व विदेश मंत्रालय ने पीएम के दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिए मील का पत्थर करार दिया है। साथ ही इसे बहुत ही महत्पपूर्ण यात्रा बताया है। 21 से 23 जून तक मोदी अमेरिका की यात्रा करेंगे और उसके बाद 24 और 25 को वो मिस्त्र की यात्रा करेंगे।

pc- hindustan

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *