इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा शुरू हो चुका है। अपने तीन दिन के दौरे पर वो कई लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। अमेरिका यात्रा के दौरान बुधवार को पीएम ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इसे एक बेहद शानदार मुलाकात बताया है।

इस मुलाकात के बाद मस्क ने कहा पीएम मोदी के साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही। उन्होंने आगे कहा कि वो अगले साल भारत आने की सोच रहे हैं। इसके साथ ही एलन मस्क ने आगे कहा कि मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015 में मस्क से कैलिफोर्निया में टेस्ला मोटर्स के कारखाने के दौरे के दौरान मुलाकात की थी। बुधवार को मस्क के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब टेस्ला भारत में अपने कारखाने के लिए जगह की तलाश कर रही है।

pc-adda247.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *