इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर मंगलवार देर रात अमेरिका पहुंच गए। इस मौके पर न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड, यूएन में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू इस मौके पर मौजूद रहे और पीएम को रिसीव किया।

इस मौके पर वहां पीएम मोदी के स्वागत करने के लिए भारतीय मूल के लोग भी मौजूद रहे। आपको बता दें की पीएम मोदी के साथ मंत्रियों का एक दल और ट्रेड डेलिगेशन भी अमेरिका पहुंचे है। आपको बता दें की राष्ट्रपति बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी 24 जून तक यहां रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही 22 जून को बाइडन पीएम मोदी को रात्रि भोज देंगे।

pc- india tv hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *