इंटरेनट डेस्क। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में से सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से जांच शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 100 किलोग्राम के आभूषणों में से 10 किलोग्राम सोना गायब हुआ है। इसके बाद से जांच के लिए भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने मंदिर परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। जिसके चलते रविवार को मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा।

आपको बता दें की पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू में सबसे पुराना हिंदू मंदिर है। दस किलोग्राम सोना गायब होने की रिपोर्ट के बाद संसद में सवाल उठाए जाने पर सरकार ने अधिकारों के दुरुपयोग की जांच से जुड़े एक आयोग को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पशुपति क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने दावा किया कि उसने जलाहारी बनाने के लिए 103 किलोग्राम सोना खरीदा था, लेकिन आभूषण से 10 किलोग्राम सोना गायब था।

pc-sadhguru.org

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *