इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्त्र के प्रतिष्ठित ऑर्डर ऑफ द नील राजकीय सम्मान से नवाजा सम्मानित किया गया है। वो अमेरिका का के बाद दो दिन की यात्रा पर मिस्त्र पहुंचे थे। आपको बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ने भारतीय प्रधानमंत्री को यह सम्मान दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक से पहले दिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक के दौरान दोनों ने नेताओं ने कुछ अहम समझौतों पर दस्तखत भी किए है। खबरों के अनुसार पीएम मोदी की अफ्रीकन देश की यह यात्रा 1997 के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से यहां मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश तथा ऊर्जा संबंधों को बेहतर करने पर बात हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया।

pc-panchjanya.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *