इंटरनेट डेस्क। भारत में माइनोरिटीज के हालातों की फिक्र करने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अब चारो और घिर चुके है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने ही देश के एक पूर्व रिलीजियस कमिश्नर ने नसीहत दी है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ;यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम के पूर्व कमिश्नर जॉनी मूर ने कहा है की ओबामा को अपनी एनर्जी भारत की बुराई करने पर नहीं, बल्कि उसकी तारीफ पर खर्च करनी चाहिए। उन्होंने कहा की याद रखना चाहिए कि अमेरिका में भी रिलीजियस फ्रीडम के हालात अच्छे नहीं हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभी हुई अमेरिका यात्रा के दौरान ओबामा ने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में ओबामा ने भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिती पर सवालिया निशान लगाए थे। ओबामा ने कहा था कि प्रेसिडेंट बाइडेन को मोदी से इस बारे में बात करनी चाहिए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *