इंटरनेट डेस्क। अमेजन के जंगलों से 40 दिन बाद 4 बच्चों को बचाकर लाने वाली टीम को सम्मानित किया गया है। इस टीम ने ही रेस्क्यू कर 4 बच्चों की जान बचाई थी। प्लेन क्रैश के बाद से ये बच्चे लापता थे। जो 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों से मिले थे। सेना के जवानों को कोलंबिया की सरकार ने सम्मानित किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तोद इस रेस्क्यू मिशन को ऑपरेशन होप नाम दिया गया था और इसमें शामिल जवानों और बाकी मेंबर्स को ऑर्डर ऑफ बोयाका अवॉर्ड दिया गया। खबरों के अनुसार कोलंबिया के नागरिकों को दी जाने वाली ये सबसे बड़ी उपाधि है साथ ही आर्म्ड फोर्सेज को दी जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी उपाधि है।

वहीं सम्मान समारोह में अवॉर्ड देते हुए राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा- मेडल सिर्फ एक सिंबल है। असली अवॉर्ड तो जीवन है और ये इन रेस्क्यू वर्कर्स ने साबित कर दिया है।

pc- news18 hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *