इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध किस दिशा में जाएगा अभी तक किसी को पता नहीं है। इस युद्ध को 500 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है और अब रूस ने अब एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद पूरी दुनिया हिल गई है। रूस के इस बयान के बाद तीसरे विश्वयुद्ध की आहट सुनाई देने लगी है।

जानकारी के अनुसार रूस ने वैगरन ग्रुप के जरिए पोलैंड और लिथुआनिया पर हमला करने की चेतावनी दी है। ये दोनों देश दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन नाटो के कमजोर लिंक माने जाते हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुतिन के एक करीबी सांसद ने रूस के सरकारी टेलीविजन पर कहा कि बेलारूस में तैनात भाड़े के सैनिकों का समूह वैगनर नाटो के मजबूत रास्ते सुवालकी कॉरिडोर पर हमला कर सकता है।

रूसी सांसद ने इसी पर हमले की धमकी दी है। नाटो और यूरोपीय संघ के साथ-साथ रूस के लिए भी इसका बड़ा रणनीतिक महत्व है। अगर इस कॉरिडोर पर हमला होता है तो यह अन्य देश नहीं सहेंगे और एक बार फिर से तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहरा जाएगी।

pc- zee business

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *