इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ क्रिकेट जगह में सनसनी फैला दी है। वो एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने ये कारनामा किया है।

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने इंटरनेशनल करियर का 76वां शतक लगाकर इतिहास बना दिया। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ये कारनामा कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सचिन ने अपने 500वें इंटरनेशनल मैच तक 75 शतक लगाए थे। लेकिन अब कोहली ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो 500 मैचों में ही 76 शतक लगाकार दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। जिसने 500 इंटरनेशनल मैच में 76 शतक लगाए है।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *