इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 438 रन का स्कोर बनाया। वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 86 रन बनाए और 1 विकेट आउट हुआ। वहीं भारत की पारी में विराट कोहली ने 121 रन का योगदान दिया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 76वां शतक लगाया।

इसके साथ ही कोहली ने टेस्ट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ब्रायल लारा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। लारा ने नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए टेस्ट में कुल 24 शतक लगाए थे वहीं कोहली ने अबतक इस बल्लेबाजी क्रम बैटिंग करते हुए कुल 25 शतक लगाए हैं।

आपको बता देंकी इस मामले में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए टेस्ट में कुल 44 शतक लगाए है।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *