इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। इस मैच का का जीतना इंडिया के लिए जितना जरूरी है उतना ही वेस्टइंडीज के लिए भी है। ऐसो इसलिए की भारत अगर ये मैच जीतता है तो वो सीरीज में बना रहेगा और वेस्टइंडीज इस मैच को जीतता है तो वो सीरीज पर आज ही कब्जा कर लेगा।

इस सीरीज में वेस्टइंडीज टीम 2-0 से आगे चल रही है। वहीं आज के इस मैच को हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीतना चाहेगी। ऐसे में टीम में कुछ बदलाव हो सकते है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो आज मैच में यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। अगर जायसवाल को मौका मिलता है तो उनका यह टी20 डेब्यू मैच होगा।

आपको बता दें की वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जायसवाल ने डेस्ट डेब्यू किया था और पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ा था। ऐसे में आज के मैच में जायसवाल को टीम में मौका मिल सकता है। जायसवाल ने इस साल आईपीएल में भी धमाकेदार बल्लेबाजी की थी।

PC-espncricinfo.com,ndtv.in.cricketaddictor.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *