इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम में धांसू अंदाज में वापसी की और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही इस मैच में जीत के हीरों सूर्यकुमार और तिलक वर्मा रहे।

इस मैच में सूर्या ने 83 रनों की पारी खेली तो वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए, हालांकि वो अर्धशतक बनाने में एक रन से चूक गए। इस पारी के बदौलत ही तिलक वर्मा ने एक उपलब्धि भी हासिल कर ली। तिलक ने इसी सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। वो डेब्यू के बाद शुरुआती तीनों मैचों में लगातार 30 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है।.

आपको बता दें की इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार ने ही बनाया था। इसके अलावा तिलक वर्मा डेब्यू के बाद शुरुआती 3 टी20 मैचों की पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बन गए हैं।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *