इंटरनेट डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने अपने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान टीम के छक्के छुड़ा दिए। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 4-0 से मात दी। साथ ही पाकिस्तान टीम को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर भी कर दिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले क्वार्टर से ही मेजबान भारतीय टीम का पलड़ा भारी था। वैसे भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए या तो मैच जीतना था या फिर हार की सूरत में दो से ज्यादा गोल नहीं खाने थे।

इस मैच में पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरममप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया। आपको बता दें की छह टीमों के टूर्नामेंट में भारत टॉप पर है।

pc-ghamasan.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *