इंटरेनट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच आज से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस मैच में टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है। यानी के डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

रिंकू सिंह
आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से चमक बिखेर चुके रिंकू सिंह आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते है। उन्हें पहले ही मुकाबले में भारत के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

जितेश शर्मा
आईपीएल अपना दम दिखा चुके और 5वें या छठे नंबर पर आकर कुछ ही गेंदों में मैच पलट देने वाले खिलाड़ी जितेश को भी पहले मैच में मौका मिलना तय है। वो संजू सेमसन की जगह ले सकते है।

प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। वैसे उनके पास 14 वनडे मैच खेलने का का अनुभव है। लेकिन अभी तक उन्होंने भारत के लिए टी20 नहीं खेला है। ऐसे में ये उनका डेब्यू मैच हो सकता है।

PC-mykhel.com,espncricinfo.com,news9live.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *