इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज 18 अगस्त से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें की हाल ही में भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे से सीधे आयरलैंड दौरे पर पहुंची है।

इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करेंगे, वहीं पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की कमान संभालेंगे। वैसे आपको बता दें की पहले टी20 मैच के दौरान सबकी निगाहें भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह पर होंगी। बुमराह की लगभग एक साल बाद टीम में वापसी हुई है।

ऐसे में बुमराह इस मुकाबले के जरिए अपनी फिटनेस भी साबित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही बतौर कप्तान भी यह उनका पहला टी20 मुकाबला होगा। अगर इस सीरीज में बुमराह का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो एशिया कप और उसके बाद वर्ल्ड कप में उनका चयन हो सकता है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *