इंटरेनट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22 अगस्त यानी के मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग जाएंगे। पीएम मोदी यहां पर 22 से 24 अगस्त तक रहेंगे और ये उनका दो दिवसीय दौरा होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री वहीं से 25 अगस्त को ग्रीस जाएंगे यह भी दो दिन का दौरा होगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विदेश मंत्रालय ने भी इसकी जानकारी दे दी है। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। खबरों की माने तो यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है।

वहीं मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पीएम मोदी ग्रीस की यात्रा करेंगे और इस दौरान मोदी वहां के पीएम किरियोकोस मित्सोटाकिस से मिलेंगे। मोदी ग्रीस प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर वहां जा रहे है। यह 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ग्रीस दौरा हो रहा है।

pc- Mint

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *