इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के दौरे पर रहेंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो वे दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। खबरों की माने तो प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम ब्रिक्स – अफ्रीका आउटरीच एंड ब्रिक्स प्लस डायलॉग में भी भाग लेंगे।

वहीं इस यात्रा में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पहुंचेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक जिनपिंग साउथ अफ्रीका की राजकीय यात्रा भी करेंगे। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात भी हो सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुवा चुनयिंग ने कहा कि शी जिनपिंग अपनी 21 से 24 अगस्त की यात्रा पर साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चीन के अलावा इस समूह में भारत, रूस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका भी शामिल हैं।

pc- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *