इंटरनेट डेस्क। भारत और नीदरलैंड के बीच वर्ल्ड कप से पहले आज वॉर्म अप मैच खेला जाएगा और ये मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें यहां पहुंच भी गई है। लेकिन बड़ी खबर यह है की टीम इंडिया केे स्टार प्लेयर विराट कोहली यहां नहीं पहुंचे है और टीम का साथ छोड़कर वो कही और की यात्रा पर निकल गए है।

जी हां इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्म अप मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, टीम इंडिया आज नीदरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। लेकिन विराट कोहली टीम इंडिया का साथ छोड़ निजी कारणों से मुंबई लौट गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो विराट कोहली टीम मैनजेमेंट से अनुमति लेने के बाद गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हुए है।

वहीं उम्मीद है की कोहली आज अपने साथियों के साथ जुड़ सकते है। बताया जा रहा है की कोहली ने पर्सनल इमरजेंसी की वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट से छुट्टी ली है। विराट आज अगर टीम से जुड़ते है तो वह शायद मैच का हिस्सा होंगे।

pc- jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *