खेल डेस्क। भले आईसीसी वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज के किस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व कीर्तिमान दर्ज हो, लेकिन एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम दर्ज है।

मोर्गन ने पिछले विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 148 रन की तूफानी पारी के दौरान 17 छक्के लगाए थे। उन्होंने मैनचेस्टर में 18 जून 2019 को ये पारी खेली थी। इससे पहले विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था।

गेल ने 24 फरवरी 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। इस पारी में गेल ने 16 छक्के लगाए थे। इयोन मोर्गन का एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड कल से भारत में शुरू होने जा रहे विश्व कप के 13वें संस्करण में टूट सकता है।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *