भारतीय स्टेट बैंक की 39 जी टी सी (रक्षा बैंकिंग शाखा) शाखा द्वारा सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत दिनांक 13.10.2023 को 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी को एम्बुलेंस प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर श्री राजीव नाग्याल ने भारतीय स्टेट बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के साथ ही एसबीआई अपने सामाजिक दायित्वों का भी पूरी तरह निर्वहन करता है, उन्होंने कहा कि समस्त भारत में जहाँ-जहाँ सेना है वहाँ-वहाँ एसबीआई अपनी सेवाएं हमें प्रदान कर रहा। एसबाआई के उप महाप्रबंधक श्री धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक 39 जीटीसी में कार्यरत् सभी सैनिकों एवं परिवार के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह एम्बुलेंस समर्पित करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक से जुड़ा प्रत्येक ग्राहक हमारे एसबीआई परिवार का सदस्य है और उसकी सम्पूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जहाँ तक बैंक कुछ कर सकता है उसके लिए हम सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर 39 जीटीसी के कर्नल श्री के.एम सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुधांशु श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक श्री आकाश सिंह के साथ अन्य सैन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बैंक के स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *