इंटरनेट डेस्क। दुनिया में भूकंप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुआम में एक बार फिर से लोगों को भूकंप के झटके का सामना सामना करना पड़ा है। खबरों के अनुसार, आज यहां पर रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस संबंध में जानकारी दी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक शुक्रवार को तडक़े 0.04 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10.0 किमी की गहराई में 12.15 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.41 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा था। अभी तक इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

गुआम को इससे पहले बुधवार को भी भूकंप के झटके का समाना करना करना पड़ा । बुधवार को यहां पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। ये भूकंप गुआम के यीगो गांव से 146 किलोमीटर ईस्ट में आया। इससे पहले अफगानिस्तान में आए भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

PC:prabhatkhabar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *