इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में आम चुनाव होने है, संसद भंग हो चुकी है और इसी के बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ भी चार साल के बाद वापस वतन लौट आए है। उन्होंने पाकिस्तान लौटने के साथ ही यहां लाहौर में अपनी पहली रैली के दौरान कहा कि राजनीति के कारण उन्होंने अपनी मां और पत्नी को खो दिया। लेकिन वह किसी से बदला लेने के लिए पाकिस्तान नहीं पहुंचे हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो नवाज के भाषण में उनके तेवर बदले हुए नजर आए लेकिन भारत को लेकर उनकी बयानबाजी में कोई फर्क नहीं दिखा। नवाज ने भारत के साथ अच्छे संबंध की वकालत तो की लेकिन, एक बार फिर कश्मीर को लेकर अपना नया राग अलापा। नवाज ने कहा कि वह पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध स्थापित करते हुए कश्मीर मुद्दे को शालीनता से हल करना चाहते हैं।

नवाज और उनकी पार्टी रैली से पहले ही तैयार नजर आई। पाकिस्तान के दो बार पीएम रह चुके नवाज शरीफ के स्वागत के लिए हुकूमत ने पूरा जोर लगा दिया। नवाज ने रैली में पहले अपने भाषण कई बिन्दुओं पर बात की। अपनी बात रखते हुए वह भावुक भी नजर आए।

pc-theprint.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *