इंटरनेट डेस्क। अभी इजराइल-हमास के बीच संघर्ष जारी है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच चीन ने बड़ा कदम उठाते हुए सार्वजनिक जीवन से गायब होने के दो महीने बाद अपने रक्षा मंत्री ली शांगफू को आधिकारिक तौर पर बर्खास्त कर दिया है।

खबरों के अनुसार, चीन की ओर से जनरल ली को हटाने के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है, न ही उनकी नौकरी के लिए किसी प्रतिस्थापन का ऐलान किया है। चीन की ओर से ये बड़ा कदम श्री किन गैंग सहित कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बर्खास्तगी के बाद हुई है, जिन्हें जुलाई में विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया था।

चीन ने बड़ा कदम उठाते हुए श्री किन गैंग और ली शांगफू को देश के मंत्रालय, राज्य परिषद में उनके पदों से भी हटा दिया गया। खबरों के अनुसार, चीन के शीर्ष विधायकों, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति की ओर से दोनों नेताओं को हटाने की अपनी ओर से स्वीकृति दे दी है।

PC:livemint

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *