इंटरने डेस्क। भारत की मेजबानी में फिलहाल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। ऐसे में टीम का अब तक का सफर शानदार रहा है। ऐसे में इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के साथ ही टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ में टी20 सीरीज खेलनी है। लेकिन इस सीरीज में टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम का साथ छोड़ देंगे।

बता दें की हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी वनडे वर्ल्ड कप तक है। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इस बीच अपडेट है कि तब सीरीज में टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ नहीं संभालेंगे और उनकी जगह एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

बता दें की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान लक्ष्मण ही भारतीय टीम के प्रभारी भी हो सकते हैं। वर्ल्ड कप के साथ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से शुरू होगी।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *