इंटरनेट डेस्क। इजराइल-हमास विवाद बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण बन चुका है। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक सात हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा पर इजराइली हमलों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

अब खुलासा हुआ है कि गाजा पर इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 50 इजराइली बंधक मारे गए है। हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने गुरुवार को प्रकार की जानकारी दी है। अल कसम ने एक प्रेस बयान में ये जानकारी दी है।

उन्होंने अधिक विवरण दिए बिना कहा कि गाजा पट्टी को निशाना बनाकर की गई तीव्र इजराइली बमबारी में 50 बंधकों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि इजराइली सेना गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं। अभी सेना ने गाजी की धरती पर कदम रख दिए हैं। सेना ने यहां पर ट्रैंकों से हमला किया है।

PC:dawn

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *