इंटरनेट डेस्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते है लेकिन इस वो नहीं उनकी बेटी सुर्खियों में है। इसका कारण यह है की उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने परिवार के बिजनेस एंपायर के खिलाफ चल रहे नागरिक धोखाधड़ी के मुकदमे में गवाही दी। लेकिन जज ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया।

बता दें की कोर्ट ने उन्हें गवाही देने के लिए समन किया था। जब इवांका ट्रंप को कोर्ट में बुलाया जा रहा था, तब जज आर्थर एंगरॉन ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह कौन है? बता दें कि साल 2017 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन छोड़कर पिता की व्हाइट हाउस में 42 वर्षीय इवांका ट्रंप सलाहकार बनी थी और उन्हें दुनिया जानने लगी थी।

इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप, उनके बड़े बेटे डॉन जूनियर, एरिक और ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के अन्य अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक लोन और बीमा को प्राप्त करने के लिए अपनी रियल एस्टेट संपत्तियों के मूल्य को अरबों डॉलर बढ़ा-चढ़ाकर बताया था।

pc- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *