इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास आतंकियों के बीच जारी यु़द्ध में अब तक कई हजारों लोगों की जान जा चुकी है और अभी इस युद्ध के रूकने कोई आसार भी नहीं है। लेकिन अस्थायी युद्धविराम को लेकर अमेरिका ने नई चर्चा छेड़ दी है। ऐसे में इजरायल ने इसको लेकर अपनी और से बयान जारी किया है जिससे अब अमेरिका और इजरायल के बीच में ठनती नजर आ रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गाजा पट्टी में हमले रोककर अस्थायी युद्धविराम लागू करने को लेकर अमेरिका और इजरायल में तीखे मतभेद उभर रहे है। खबरों की माने तो गुरुवार को व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रतिदिन चार घंटे के लिए हमले रोकने पर सहमति बन गई है और इजरायली सेना इसे लागू करेगी।

वहीं खबरें है की अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय की घोषणा के कुछ ही देर बाद इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ऐसी किसी सहमति से इनकार कर दिया। कहा, सभी बंधकों की वापसी होने तक गाजा में लड़ाई जारी रहेगी, वहां कोई युद्धविराम लागू नहीं होगा।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *