इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास आतंकियों के बीच महीनेभर से ज्यादा समय से जारी जंग तेज होती जा रही है। हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि गाजा में इजरायली सेना ने तीन अस्पतालों को घेर लिया है। खबरों की माने तो हमास के आतंकी अब इन अस्पतालों में छीपे है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हॉस्पिटल के चारों ओर इजरायली सेनाएं हैं और पास के दो अन्य अस्पताल रंतीसी और अल-नस्र इजरायली टैंकों से घिरे हुए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को अल-शिफा अस्पताल पर कम से कम एक प्रोजेक्टाइल हमला हुआ।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रवक्ता ने कहा की कि अल-शिफा अस्पताल के आसपास के क्षेत्र जो कि गाजा का सबसे बड़ा इलाका है उसमें शुक्रवार को पांच हमले हुए, जिससे परिसर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खबरें है की ऐसे में अल-शिफा अस्पताल में शरण लिए हजारों लोग हमलों के बाद भाग गए है। अस्पताल ने करीब 80,000 लोगों को आश्रय दिया था।

pc-divyahimachal.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *