इंटरनेट डेस्क। इजरायल-हमास के बीच जारी जंग को 39 दिन पूरे हो चुके है और ऐसे में युद्ध भयावह स्थितियों में पहुंच गया है। ऐसे में अब हालात यह हो गए है की इजरायल ने गाजा में हमास की कमर तोड़ कर रख दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गाजा के ज्यादातर हिस्सों को इजरायली सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है।

खबरों की माने तो अब गाजा में हमास की संसद तक इजरायली सैनिक पहुंच गए हैं। इजरायली सेना ने एक फोटो शेयर की, इसमें इजरायली सैनिक हमास की संसद में अपना झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इजरायली सेना के जवान हमास की संसद में स्पीकर की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही इजरायल का झंडा फहरा रहे हैं।

खबरों के अनुसार इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, इजरायली सैनिक प्लान के मुताबिक काम कर रहे हैं और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए सटीकता से हमास का खात्मा कर रहे हैं।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *