इंटरनेट डेस्क। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान दो देशों के महान नेताओं के बीच एक बड़ी मुलाकात हुई, जिस पर पूरे इंटरनेशनन मीडिया की नजर रही। बता दें की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग की करीब एक साल बाद बुधवार को पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, इस मुलाकात के बाद ये मायने निकाले जा रहे थे की दोनों देशों के बीच चल रही खटास कम हो जाएगी।

लेकिन कुछ घंटों बाद ही यह गलतफहमी दूर हो गई। दरअसल, शी जिनपिंग से मिलने के बाद बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को तानाशाह कहकर बुलाया।

pc-tv9hindi.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *