खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा ने भी 47 रन की तूफानी पारी खेली।

उन्होंने 29 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्कों की सहायता से ये पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस मैच में रोहित शर्मा ने विश्वकप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

क्रिस गेल ने 2015 के विश्व कप में सर्वाधिक 26 छक्के लगाए थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अब विश्व कप 2023 में 28 छक्के हो चुके हैं। रोहित शर्मा के इस विश्व कप के दस मैचों में अब 550 रन हो गए हैं।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *