इंटरनेट डेस्क। सर्दी का मौसम अपना प्रभाव दिखाने लगा है। अब चीन में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। खबरों के अनुसार, चीन के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग की ओर से मंगलवार को देश के कुछ हिस्सों में कम तापमान और आंधी का अनुमान लगाया गया है।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज से 24 नवम्बर तक यांग्त्जी नदी के मध्य और निचले इलाकों तथा उत्तरी क्षेत्रों में तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

वहीं इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और चीन के उत्तर-पूर्व के कुछ क्षेत्रों में तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार से शुक्रवार तक उपरोक्त क्षेत्रों में आंधी आ सकती है।
मौसम विभाग की ओर से यहां पर लोगों को ठंडे मौसम और तेज हवाओं के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

PC:scmp

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *