इंटरनेट डेस्क। इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इजराइल अब हमास को पूरी रहत से खत्म करना चाहता है। इसी बीच इस संघर्ष को लेकर बड़ी खबर मिली है।

खबर ये है कि इजराइली सेना ने अब गाजा से करीब 100 लोगों की गिरफ्तारी की है। गाजा पट्टी से कुछ वीडियो फुटेज और फोटो सामने आए हें। इसमें हमास के करीब 100 संदिग्ध आतंकियों से इजराइली सेना की ओर से अनोखे तरीके से बदला लिया गया है। इजराइली सेना की ओर से इन आतंकियों को नंगा कराकर परेड करवाई है।

खबरों के अनुसार, इजरायली सेना ने हमास से जुड़े इन लोगों को बिना कपड़ों के सडक़ के बीच में बैठाकर घुटनों पर चलाया जा रहा है। एक अन्य फोटो में बहुत से लोग रेत पर नंगे बैठे हैं और पीछे इजरायली सैनिक खड़े दिखाई दे रहे हैं। इजराइली सेना के इस कदम को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास की ज्यादती के बदले के तौर पर भी देखा जा रहा है।

PC:zeenews

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *