इंटरनेट डेस्क। इजराइली सेना ने अब हिजबुल्ला के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। सेना ने अब हिजबुल्ला की एक चौकी पर बमबारी कर तबाह कर दिया है। इजराइली सेना की ओर से इस बात का दावा किया गया है।

सेना के दावे के अनुसार, हाल ही में लेबनान की सीमा से इजराइल ने हमला किया गया था। अब आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्स) ने उस स्थान की पहचान कर ली है, जहां से एंटी टैंक मिसाइल से हमला किया गया था और उसे तबाह कर दिया। खबरों के अनुसार, इजराइली सेना के इस हमले में हिजबुल्ला के कई लोग भी मारे गए हैं, जो उस चौकी पर तैनात थे।

आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी। इसके साथ ही का दूसरा मोर्चा खुलने का भी खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संबंध में कहा था कि अगर हिजबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान से दूसरा मोर्चा खोलने का प्रयास किया तो वह बेरुत को गाजा में तब्दील कर देंगे।

PC: amarujala

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *