इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास आंतकियों के बीच जारी यु़़़़द्ध ऐसे दौर में है जहां से अब अंत के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है। ऐसे में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हमास से हथियार डालने का आह्वान किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेतन्याहू ने कहा कि इस फलस्तीनी समूह का अंत निकट है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेतन्याहू ने कहा युद्ध अभी भी जारी है लेकिन यह हमास के अंत की शुरुआत है। मैं हमास के आतंकवादियों से कहता हूं यह खत्म हो गया है। याह्या सिनवार गाजा पट्टी में हमास प्रमुख के लिए मत मरो। अब आत्मसमर्पण करो।

बता दें कि, इजरायल की सेना ने आत्मसमर्पण करने का सबूत जारी नहीं किया है और हमास ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया है। हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के सैन्य हमलों से गाजा का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और कम से कम 18 हजार लोग मारे गए हैं।

pc- jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *