इंटरनेट डेस्क। चीन को एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। बता दें मंगलवार को आए भूकंप में जन धन की बड़ी हानी हुई है। बताया जा रहा है की अब तक 127 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.1 रही और ये गांसू और किंघई प्रांत में आया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे रहा। प्रांत में ऊंची-ऊंची इमारतों में बड़ा नुकसान हुआ है। चीन की आपात सेवाओं को भूकंप के ठीक बाद मलबे में तब्दील हुई कई इमारतों से लोगों को सही-सलामत निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी सरकार और प्रशासन के सभी अंगों से ऑल आउट ऑपरेशन चलाने को कहा है। चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें कई ऊंची इमारतों को मलबे में तब्दील होते हुए देखा जा सकता है।

pc-newsclick.in

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *